⚡ ब्रेकिंग News

पाली को मिली ऐतिहासिक पहचानपुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित के नाम जारी डाक टिकट का वीआईपी एलबम सांसद पी. पी. चौधरी को भेंटप्रवासियों का राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान : सांसद पी. पी. चौधरी

सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़
पाली, 22 दिसंबर। पाली जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब बसंत गांव निवासी भामाशाह एवं आदर्श होटल ग्रुप, मुंबई के संस्थापक स्वर्गीय पुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित के सामाजिक एवं जन कल्याणकारी योगदान को सम्मान देते हुए भारत सरकार द्वारा उनके नाम से डाक टिकट जारी किया गया। यह डाक टिकट पाली जिले का प्रथम डाक टिकट बताया जा रहा है, जिसने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जारी डाक टिकट का विशेष वीआईपी एलबम, पुरुषोत्तम दास पुरोहित के पुत्र घनश्याम पुरोहित एवं जगदीश पुरोहित द्वारा पाली सांसद पी. पी. चौधरी को उनके कार्यालय में भेंट किया गया। इस अवसर पर सांसद पी. पी. चौधरी ने कहा कि “भारत की प्रगति में प्रवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। देश के विकास, सामाजिक उत्थान और सेवा कार्यों में प्रवासियों का योगदान प्रेरणास्रोत है।”उन्होंने पी. एच. पुरोहित (रावतसिंह) चैरिटेबल ट्रस्ट तथा आदर्श होटल ग्रुप, मुंबई के सहयोग से बसंत गांव में स्थापित स्वर्गीय सरोजदेवी पुरुषोत्तमदास पुरोहित राजकीय आरोग्य केंद्र के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसके भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर भी सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। इस अवसर पर घनश्याम पुरोहित एवं जगदीश पुरोहित ने कहा कि “यह डाक टिकट हमारे पिता के सेवा, परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण का सम्मान है। हमारा परिवार उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”पंचायत समिति सुमेरपुर के प्रधान पृथ्वीराज पुरोहित तथा आदर्श परिवार के विनोद कुमार ने भी मानव सेवा एवं समाज कल्याण को जीवन का मूल उद्देश्य बनाए रखने का संकल्प दोहराया। डाक टिकट एलबम सौंपने के इस गरिमामय अवसर पर शिवसेना (शिंदे) के राजस्थानी विभाग अध्यक्ष दिलीप राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...