न्यू राजस्थान धरा न्यूज़ शंकर लाल बैरवा
केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को कमजोर करने, महात्मा गांधी जी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस की ओर से अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। कहां किसको काम चाहिए। अब तो ऊपर से चिट्टी आएगीयहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि मनरेगा में ग्राम पंचायत ही मूल आधार था कि कहां किसको काम चाहिए। अब तो ऊपर से चिट्टी आएगी। जैसे मुख्यमंत्री की आई है। जहां मर्जी आएगी, वहां पैसा मिलेगा। यह गरीबो के हक पर हमला किया है। यह निंदनीय है। इसका पुरजोर विरोध करेंगे। यह दिल्ली की तानाशाह सरकार व डबल इंजन की सरकार जो गरीब के लिए कानून बनाए, उनको चेंज करने का प्रयास कर रही है। पहला कानून था जिसे काम मांगने पर मिलता था, आज नाम ही नहीं बल्कि उसकी मूल आत्मा ही खत्म कर दी। यह बहुत गलत है। स्टेट का भार बढ़ा दिया गया और सबसे बड़ा परिवर्तन किया कि अब काम देना है या नहीं देना। यानि इस कानून को योजना बना दिया। इसे खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे।प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा-मनरेगा से गांव, किसान शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, देहात अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व आरटीडीसी चेयरमेन भूपेन्द्रिसंह राठौड़, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन सहित कांग्रेसी मंच पर है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से गांव, किसान का विकास हो रहा है। रोजगार की गारंटी है और उसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रघु शर्मा बोले-आज से अजमेर जिले में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ये लोग इतने नीच व निकम्मे लोग है कि आजादी की लड़ाई में भी कांग्रेस के सिपाही अंग्रेजों को भगाने का काम कर रहे थे, जब भी अंग्रेजों के साथ खड़े थे। महात्मा गांधी के साथ नहीं थे। राजनीतिक रोटियां सेकने का काम भाजपा कर रही है, जो शर्मनाक है।विकास चौधरी बोले-मनरेगा की आत्मा को मारने का काम किया है। मैने जब पोस्ट डाली तो कंमेंट किया तो कांग्रेस में जाते ही, हम राम को भूल गए। उनको जवाब दिया कि भाजपाइयों- हम राम को भूलने वाले नहीं है। राम के नाम पर राजनीति करते हो। राम तो सीने में है, कोई निकाल नहीं सकता। लेकिन ये लोग केवल राम के नाम पर वोटो की राजनीति करते है।
.png)

Post a Comment