⚡ ब्रेकिंग News

मांदोलाई के डॉक्टर जगवीर सिंह खंगारोत को मिला अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शिक्षा "श्री पुरस्कार


उमाशंकर शर्मा टोडारायसिंह। 


उपखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मान्दोलाई के ग्राम खेजडों का बास  निवासी डॉ. जगवीर सिंह खंगारोत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शिक्षा श्री पुरस्कार मिला।

 रामस्नेही सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ एवं सिंह स्थल सींथल(बीकानेर) में 21-22 दिसम्बर,2025 को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में  आयोजित "देश की आधी आबादी(नारी शक्ति)का पूर्ण योगदान" विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में पंचायत मांदोलाई के ग्राम खेजडों का बास निवासी डॉ. जगवीर सिंह खंगारोत को *शिक्षा श्री* पुरस्कार से नवाज़ा गया। डॉ. सिंह एक निजी महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर सेवारत हैं तथा रामचरितमानस विषय पर विद्यावाचस्पति हैं। सिंह पूर्व में भी 16 राष्ट्रीय व  4 अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग ले चुके हैं एवं राष्ट्रीय स्तर पर सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान , साहित्य- भूषण सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाविद पुरस्कार से नवाज़े जा चुके हैं। इनको अंतर्राष्ट्रीय मंच पर "डॉ. प्रेमा धनराज का विज्ञान के क्षेत्र में योगदान" विषय पर पत्र-वाचन करने पर शिक्षा श्री पुरस्कार दिया गया।शिक्षा के क्षेत्र में इनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...