⚡ ब्रेकिंग News

विधायक शत्रुघन गौत्तम के निर्देश पर उपखंड अधिकारी आस्था शर्मा ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। सावर बस स्टैंड पर आयोजित भाजपा की आमसभा में दी सरकारी योजनाओं की जानकारियां।

       

      सावर। रमेश पाराशर। 


राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उपखंड मुख्यालय सावर में विधायक शत्रुघ्न गौत्तम के निर्देश पर भाजपा बावन माता मंडल सावर के सानिध्य में सावर में बढ़ता राजस्थान  हमारा राजस्थान अभियान को लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां आम जनता तक पहुंचाने को लेकर उपखंड कार्यालय से विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान को लेकर सावर में उपखंड अधिकारी आस्था शर्मा ने भाजपा के विधानसभा जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत रोबिन बना भाजपा महामंत्री रायचंद बागड़ी भाजपा बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा भाजपा यूथ अध्यक्ष मनजीत सिंह शक्तावत भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण मालावत शक्ति प्रताप सिंह  रोहित गुर्जर आदित्य शर्मा हर्षित कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अगुवाई में विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर सावर क्षेत्र में विकास योजनाओं की जानकारी का अलख जगाने के लिए रवाना किया।भाजपा बावन माता मंडल के सानिध्य में बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान को लेकर हुई आमसभा।                              बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को लेकर सावर बस स्टैंड पर आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी आस्था शर्मा ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में अजमेर जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत भाजपा बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा  उपाध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह भाजपा युवा नेता मनजीत सिंह शक्तावत रोहित गुर्जर रंगलाल भील  अल्प संख्यक प्रकोस्ट की मोहसिन बानू का माल्यार्पण के साथ ही साफा पहनाकर स्वागत किया।तत्पश्चात रायचंद बागड़ी व विजय प्रताप सिंह राजवीर हावा ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को लेकर जानकारियां दी। साथ ही कांग्रेस सरकार के समय में आम जनता पर जो कुठाराघात हुआ उसको लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार जो पांच सालों में नही कर पाई वो काम भाजपा की सरकार ने दो साल में कर दिखाया।भाजपा नेताओं ने पूर्ववती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक व मंत्री सरकार को लेकर जगह जगह होटलों में घूमते रहे और सरकार ने आम जनता पर ध्यान नही दिया।इस दौरान केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की भी जानकारियां दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...