⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण, आमजन से किया सीधा संवाद




(राम प्रसाद कुमावत केकड़ी) जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ आमजन की प्रत्येक परिवेदना के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के माध्यम से जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त परिवेदनाओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...