मानपुरा में रामायण पाठ उद्यापन पर भव्य महा कलश यात्रा, 51 महिलाओं ने बढ़ाई शोभा
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
(राम प्रसाद कुमावत केकड़ी) देवली–टोंक।
निकटवर्ती ग्राम मानपुरा में सन 2004 से निरंतर प्रत्येक वर्ष बारस तिथि पर आयोजित होने वाले रामायण पाठ के उद्यापन के अवसर पर इस वर्ष भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भव्य महा कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम स्थित खाकी बाबा स्थान से हुआ, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। इस दौरान 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रामायण पाठ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा के दौरान संपूर्ण गांव जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।
इस भव्य महा कलश यात्रा का ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह विधि-विधान से तिलक पूजन कर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
पावन अवसर पर अखाड़ा संचालक रामपाल दास वैष्णव द्वारा शारीरिक एवं पारंपरिक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ सराहा।
आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम से गांव में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता को और मजबूती मिली।
Post a Comment