पाली जिले के पाली-ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर इंद्रा नगर के समीप जैन आश्रम कट के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। एक ही बाइक पर सवार तीन नाबालिगों की तेज रफ्तार सवारी हादसे में तब्दील हो गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर आगे चल रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर जा टकराई। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीनों नाबालिग सवार थे और अत्यधिक तेज गति में थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से यह भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।
जानकारी में सामने आया है कि तीनों नाबालिग जाडन स्थित ॐ आश्रम में पाली से गए हुए थे और वापस ॐ आश्रम से पाली की ओर लौट रहे थे। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ। घायल नाबालिगों को पाली के केशव नगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की फ्री सर्विस एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए पाली के राजकीय बांगड़ अस्पताल भिजवाया गया।
.png)
Post a Comment