राजस्थान धरा न्यूज़ छत्रसाल पंवार बघेरा। आज अंबेडकर सर्किल बघेरा पर 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवतार मेघवंशी ने की।समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आयोजन में शुभम, विष्णु, मंजीत, चंद्रशेखर, लोकेश, दीपक, घनश्याम, गणेश, राजू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान की महत्ता एवं सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। उपस्थितजनों ने संविधान के आदर्शों पर चलने एवं देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
अंबेडकर सर्किल बघेरा पर 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित
न्यू राजस्थान धरा न्यूज
0
Tags
बघेरा अजमेर
.png)

Post a Comment