⚡ ब्रेकिंग News

एक शाम श्री बालाजी के नाम जाडन में आज विशाल भजन संध्या, नशा मुक्ति का देगा सशक्त संदेश

जाडन (पाली) धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम आज शाम जाडन में देखने को मिलेगा। श्री आशापुरा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में “एक शाम श्री बालाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन सोमवार, 26 जनवरी 2026 को शाम 8 बजे किया जा रहा है।
यह भव्य भजन संध्या हनुमान जी मंदिर, बजरंग चौराया, जाडन (पाली) में आयोजित होगी, जिसमें जाडन, खारड़ी एवं तालका क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी। दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज को एक मजबूत संदेश दिया जाएगा—नशा छोड़ो, परिवार बचाओ; वो कार्य करो जो देशहित के लिए हो।”
आयोजकों ने बताया कि नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाना और युवाओं को सकारात्मक मार्ग की ओर प्रेरित करना इस आयोजन की प्रमुख भावना है।
इस अवसर पर श्री आशापुरा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश सोहन लाल बंजारा के मार्गदर्शन में समिति के समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासियों द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम का विनीत आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति, संस्कार और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत इस भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...