जाडन शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल जाडन में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति नृत्य एवं संगीत से की गई, जिसने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सतीश लखावत, प्रधानाध्यापक सुखदेव लखावत, एडवाइजर प्रकाश ओड सहित शिक्षकगण दीपक वैष्णव, मोहित कुमार, अजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भंवर भोपाजी, पूसाराम सुथार, डूंगाराम चौधरी, कालूराम ओड, दिनेश राणा, प्रकाश ओड सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल जाडन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली
0
.png)
Post a Comment