69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक विजेता बना राजस्थान(जयपुर, राजस्थान)राजस्थान ने स्कूल क्रिकेट के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। फाइनल मुकाबले में राजस्थान टीम ने जम्मू-कश्मीर को रोमांचक संघर्ष में 10 रन से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राजस्थान के लिए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब तक का पहला गोल्ड मेडल है। इस ऐतिहासिक सफलता के सूत्रधार रहे मार्गदर्शक शिक्षक, संरक्षक एवं अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षक करण सिंह राजपुरोहित, जिनके कुशल नेतृत्व, अनुशासन पूर्ण प्रशिक्षण और प्रेरणादायक मार्गदर्शन में राजस्थान की टीम ने यह असाधारण मुकाम हासिल किया है अनुभव, अनुशासन और दूर दृष्टि का अद्भुत संगम करण सिंह राजपुरोहित का खेल जीवन और प्रशिक्षण अनुभव अत्यंत समृद्ध रहा है। वे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के मैनेजर रह चुके हैं, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तीन बार नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं तथा लगातार तीन वर्षों तक MDSU अजमेर से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक अवसरों पर जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका अनुभव उल्लेखनीय है। उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल से प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर भी मिला है जिसका लाभ आज राजस्थान के उभरते खिलाड़ियों को मिल रहा है। खिलाड़ियों में आत्मबल और टीम भावना का निर्माण देखे तो पूरे टूर्नामेंट के दौरान राजस्थान टीम ने एकजुटता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में दबाव के क्षणों में खिलाड़ियों ने संयम, धैर्य और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। सटीक गेंदबाजी, सशक्त बल्लेबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण इस जीत की पहचान बने। देखा जाए तो करण सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों में केवल क्रिकेट कौशल ही नहीं, बल्कि अनुशासन,आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास हुआ है जिसने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी गई है राजस्थान स्कूल क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की नींव
यह जीत केवल एक ट्रॉफी या मैच की विजय नहीं, बल्कि राजस्थान स्कूल क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को नई दिशा दी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इस गौरवशाली अवसर पर राजस्थान टीम, संरक्षक करण सिंह राजपुरोहित,व सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ को प्रदेशभर से हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
.png)
Post a Comment