⚡ ब्रेकिंग News

ओम श्री विश्व दीप गुरुकुल में गणतंत्र दिवस पर संत-सान्निध्य में राष्ट्रभक्ति का विराट उत्सव

महेश्वरानंद आश्रम में 77वें गणतंत्र दिवस पर आध्यात्म, शिक्षा और देशप्रेम का अनुपम संगम
पाली जिला क्षेत्र ब्लॉक मारवाड़ जंक्शन जाडन ओम श्री विश्व दीप गुरुकुल महेश्वरानंद आश्रम शिक्षा एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में संचालित श्री विश्वदीप गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं श्री परमहंस स्वामी माधवानंद महाविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय,भव्य एवं प्रेरणास्पद वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम के परम श्रद्धेय स्वामी प्रेमानंद जी महाराज एवं स्वामी राजेंद्र पुरी जी महाराज का दिव्य संत-सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिससे समूचा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र जैन (बिलावास) रहे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के निर्देशक डॉ. सुरेश गर्ग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं संस्था के प्रबंध निदेशक झूमर लाल गर्ग ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में आज़ादी के दीवानों, क्रांतिकारियों और शहीदों की वीरगाथाओं को स्मरण कराते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण त्रिवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर, संस्था के सचिव विवेकानंद गर्ग, जाडन पुलिस चौकी प्रभारी रामनिवास राजपुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर किरण देवी द्वारा गुरुदेव जी की हस्त निर्मित तस्वीर भेंट कर श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया गया। समारोह में देव शर्मा गर्ग, माधव शास्त्री, धर्मेंद्र राठौड़, विशेष पाण्डेय, प्रेम कानावास, राज क्रेशर, मनोहर सिरवी सहित महाविद्यालय व विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, आश्रम के विदेशी भक्त, अभिभावक तथा जाडन ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समूचा आयोजन आध्यात्मिक चेतना, शैक्षणिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश देता हुआ प्रेरणास्रोत बना। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का भव्य एवं भावपूर्ण समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...