⚡ ब्रेकिंग News

देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हुआ इंद्रानगर विद्यालय का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंद्रानगर में राष्ट्रीय पर्व का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सांपा की प्रशासक धापू देवी ओड द्वारा मां सरस्वती एवं अमर शहीदों के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा ध्वजारोहण के साथ किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहनलाल भदावत ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। शिक्षक दूदाराम सोलंकी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने परेड एवं शारीरिक व्यायाम का सराहनीय प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षिका कृष्णा पूनिया एवं नोरीना श्रीमाली के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राजस्थानी संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण के रूप में एक बालिका द्वारा भारत माता के स्वरूप में भावपूर्ण देशभक्ति नृत्य तथा पारंपरिक कालबेलिया नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समारोह में गांव की महिलाओं सहित सैकड़ों युवा, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मोहनलाल भदावत ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों को सहयोग हेतु आगे आने का आह्वान किया तथा अभिभावकों से विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी धर्माराम ओड, एसएमसी अध्यक्ष भगवान सिंह ओड, हंसाराम ओड, दुर्गाराम ओड, माणक ओड, पाबूराम, राधाकिशन, चिमनाराम, भागचंद, अंजू सांखला, गुड्डी मीणा, दिनेश पाल सिंह, सीमा देवल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हेमाराम चौधरी द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...