⚡ ब्रेकिंग News

नयागांव कुमावतों का (बघेरा) में दशवीं बार विशाल हरि बोल प्रभात फेरी एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का ऐतिहासिक आयोजन



राम प्रसाद कुमावत | केकड़ी–अजमेर

श्री गोपालजी महाराज की असीम कृपा एवं पितृता भागवत रसामृत के पावन सान्निध्य में ग्राम नयागांव कुमावतों का (बघेरा) में दशवीं बार आयोजित विशाल हरि बोल प्रभात फेरी एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान न केवल ग्राम नयागांव, बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा।

इस पावन आयोजन का शुभारंभ सोमवार, 19 जनवरी 2026 को प्रातः 7:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें 151 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।

कथा व्यास पं. सत्येन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज (वृन्दावन धाम) ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति मार्ग, मानव जीवन के उद्देश्य एवं सामाजिक समरसता पर आधारित मार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।




23 से 25 जनवरी 2026 तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। 25 जनवरी को श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति विधिविधान से की गई। इसी दिन रात्रि 9:00 बजे भव्य भजन-ज्ञान जागरण का आयोजन हुआ, जिसने भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार मुकेश महादेवा एवं मुरली वैष्णव ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऑर्गन पर मुकेश, ढोलक पर दीपेश, पैड पर विक्की, तबला पर प्रतीकेश तथा नृत्य प्रस्तुतियों में अंकित बाबू, संपत एवं पुष्कर मेवाड़ी ने आकर्षक प्रदर्शन किया। साथ ही छगन गायक द्वारा प्रस्तुत भजनों ने भी वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

आयोजन के अंतर्गत 101 हरि बोल प्रभात फेरियों के माध्यम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोलक-मंजीरों की मधुर ध्वनि के साथ “हरि बोल” एवं “राधे-राधे” के गगनभेदी जयघोषों से संपूर्ण ग्राम गूंज उठा।
डॉ. महेंद्र कुमावत, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा राजस्थान ने फोन कॉल के माध्यम से आयोजन से जुड़े ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नयागांव में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक  शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कई समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित रंग-बिरंगी दुकानों से सजा मेला श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने झूलों, चकरी, डॉलर सहित विभिन्न मनोरंजन साधनों का भरपूर आनंद लिया।





Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...