रिपोर्ट: सोहन सिंह रावणा, तखतगढ़
बुधवार सायंकाल नेहरू रोड स्थित आई माता वडेर मंदिर प्रांगण में व्यापार एवं उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में हल्दी कार्यक्रम के साथ विशाल स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मंडल के समस्त व्यापारियों द्वारा संपन्न हुआ।
व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष चंपालाल कुमावत ने बताया कि पूर्व में आयोजित मंडल की सामान्य बैठक में भामाशाह मंछाराम पाडीवा द्वारा हल्दी कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में सात जनवरी को हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर व व्यापार से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में नगर की गौ रक्षक सेवा समिति को भी आमंत्रित किया गया। समिति के सदस्य डैनी राठौर ने व्यापारियों के बीच अपनी बात रखते हुए नगर में गौ सेवा के लिए थ्री-व्हीलर टेंपो की आवश्यकता से अवगत कराया तथा इसके लिए सहयोग राशि की अपील की। व्यापार एवं उद्योग मंडल ने समिति को आश्वस्त किया कि नगर हित में किए जा रहे सेवा कार्यों में मंडल निरंतर सहयोग करता आया है और आगे भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।
स्नेह मिलन समारोह के दौरान आपसी भाईचारा और उत्साह देखने को मिला। कुछ व्यापारी अलाव तापते हुए चर्चा करते नजर आए, वहीं सभी के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थी। हल्दी कार्यक्रम के भामाशाह मंछाराम पाडीवा का व्यापार एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष तथा समस्त सदस्यों द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गौ रक्षक सेवा समिति द्वारा पंद्रह जनवरी दो हजार छब्बीस को आयोजित होने वाली भव्य गौ माता भक्ति संध्या की जानकारी दी गई तथा उसका आमंत्रण पत्र व्यापार एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार एवं उद्योग मंडल की कार्य समिति एवं सतर्कता समिति का गठन भी किया गया। साथ ही मंडल की ओर से तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल को चार कुर्सियां, दो सीलिंग पंखे तथा पारसमल लोहार की ओर से एक स्टैंडिंग पंखा भेंट करने की घोषणा की गई। मंडल ने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापार एवं उद्योग मंडल के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं नगर के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment