⚡ ब्रेकिंग News

स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तखतगढ़ इकाई का आयोजन


राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिलेभर में साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला, भारत माता पूजन से हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट, सोहन सिंह रावणा, तखतगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव व भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अखंड भारत के स्वरूप पर मां भारती की स्थापना कर आरती की गई, इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत पूरे जिले में नियमित साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी,
11/1, दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता पूजन कार्यक्रम,
12/1, खेल प्रतियोगिता,
13/1, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,
14/1, स्वच्छता अभियान,
15/1, रंगोली प्रतियोगिता,
16/1, निबंध प्रतियोगिता,
17/1, शोभायात्रा व समापन सत्र

इस अवसर पर जिला प्रमुख तेजराज, नगर मंत्री लक्ष्मी, इकाई अध्यक्ष अंकिता नामा, रणछोड़ देवासी, हसमुख माली, विष्णु परिहार, राहुल सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...