⚡ ब्रेकिंग News

वर्षों से बंद हेडपंप पुनः चालू, नगरवासियों में खुशी की लहर

जनहित में जलदाय विभाग की सराहनीय पहल
रिपोर्ट : सोहन सिंह रावणा, तखतगढ़

तखतगढ़ नगर में जल संकट से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पाली जिले के राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के महासचिव, तखतगढ़ निवासी शंकर लाल सेन के सतत प्रयासों से जलदाय विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्षों से बंद पड़े हेडपंपों को पुनः चालू कर दिया।
राजपुरा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास लंबे समय से खराब पड़ा हेडपंप तत्काल प्रभाव से ठीक करवाया गया। इसके अतिरिक्त, जलदाय विभाग (पीएचईडी) द्वारा तखतगढ़ नगर की महावीर बस्ती, हनुमान मंदिर क्षेत्र, सैनिक कॉलोनी तथा होली चौक में भी बंद पड़े हेडपंपों को सुचारु रूप से चालू किया गया, जिससे आमजन को पेयजल की समुचित सुविधा मिलने लगी है।नगरवासियों ने अलग-अलग माध्यमों से अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जलदाय विभाग के अभियंता एवं पूरी तकनीकी टीम का आभार जताया। नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में जलदाय विभाग पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है। नगर में कहीं भी पानी की समस्या या पाइपलाइन लीकेज की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा तुरंत मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
जनता ने जलदाय विभाग की इस संवेदनशील, तत्पर और जनकल्याणकारी कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा भाव से कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। जहाँ जल है, वहाँ जीवन है, यह संदेश फिर साकार हुआ,
सेवा, संकल्प और संवेदना से, जनविश्वास साकार हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...