सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन आंवली रोझडी नयागांव ,कोटा में 8 फरवरी को पोस्टर का हुआ विमोचित
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की महिला प्रवक्ता नीलू सुमन ने बताया कि समिति की बैठक देवनारायण मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि नयागांव बस्ती में 8 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा बैठक में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया गया ।
समिति अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने बताया कार्यक्रम में शोभायात्रा, कलश यात्रा ,अखाड़ा प्रदर्शन ,झांकियां एवं अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा संयोजक हरि ओम गौतम एवं सियाराम वैष्णव को बनाया गया तथा समस्त कार्य कारिणी को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर कोटा महानगर सह कार्यवाहक ओम स्वामी, गणेश नगर कार्यवाहक नरेंद्र नागर, हरि ओम शर्मा ,हरिओम गौतम एवं मातृशक्ति से ,सुनीता पहाड़िया,कामना कहार ,कामिनी ,सुनीता हाडा एवं समस्त नयागांव के सनातन प्रेमी उपस्थित रहे ।
.png)


Post a Comment