न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश माली केकड़ी।
परमपूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के निर्देशानुसार विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में 3 जनवरी को हरित पर्यावरण मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन नेमीनाथ मंदिर, सांपन्दा रोड से प्रारंभ होकर चौसला कॉलोनी, बघेरा रोड तक निकाली जाएगी।
भाजपा ब्राह्मणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर बघेरा ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं कैप प्रदान की जाएगी, जिन्हें पहनकर ही मैराथन में शामिल होना होगा।
उन्होंने बताया कि आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज एवं विधायक शत्रुघ्न गौतम स्वयं प्रतिभागियों के साथ मैराथन दौड़ में शामिल होंगे। मैराथन के समापन पर चौसला कॉलोनी में हरित पर्यावरण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया जाएगा।मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक हरित पर्यावरण मैराथन को सफल बनाने की अपील की। स्थान: नेमीनाथ मंदिर, सांपन्दा रोड, केकड़ी समय: दोपहर 1बजे
.png)
Post a Comment