रिपोर्ट : सोहन सिंह रावणा
दिनांक 24 जनवरी 2026 को स्थानीय विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह, विदाई समारोह तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वी राज रत्नू के निर्देशन में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह राणावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका तखतगढ़ के अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा तथा तखतगढ़ के यूसीईईओ गजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् मीठालाल, डॉ. अशोक चौधरी, विनोद सुथार, मनरूप सुथार, जितेन्द्र चंदोरा, अमृत सुथार, राम सिंह काबावत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच संचालन मूल सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से साफा, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कुल 15 सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, नाट्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शामिल रहे। प्रस्तुतियों का कुशल संचालन विद्यालय की भूगोल व्याख्याता प्रियंका चौहान द्वारा किया गया।
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कक्षा 10 की छात्रा रागिनी एवं कक्षा 12 की छात्रा मनीषा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् मीठालाल ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप जैसे माध्यमों के दुरुपयोग से बचने की सलाह दी तथा जीवन में चरित्रवान एवं संस्कारवान बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सदस्य तरुण ओझा, राजेश कुमार, चंद्र प्रकाश सोनी, संदीप जोशी, शोभा मीणा, शैलबाला शर्मा, डूंगर राम प्लाईवाल, जितेन्द्र, सुरेश, चंद्रकांत, किरण, कविता तथा प्रियंका जिंगर सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
.png)
Post a Comment