⚡ ब्रेकिंग News

दुजाना में माली समाज ने दिया संगठन और एकता का संदेश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ भव्य सम्मान

तखतगढ़ | रिपोर्ट : सोहन सिंह रावणा

दुजाना ग्राम में माली समाज द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें माली समाज के सभी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का आयोजन माली समाज दुजाना के अध्यक्ष शंकरलाल माली के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। समारोह के दौरान सामाजिक संगठन, आपसी समन्वय और एकता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने माली समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए समाज के सभी बंधुओं से सदैव संगठित और एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है।निम्बाड़ा ने आश्वस्त किया कि समाज के किसी भी सदस्य को आवश्यकता पड़ने पर वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और सकारात्मक संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य बंधु, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से घिसाराम, मांगीलाल, गोमाराम, भीमाराम, हरीराम, प्रतापराम, बाबूलाल, नारायणलाल, भंवरलाल, फुटरमल, रतनलाल, राजाराम, बंशीलाल, गणेशराम, जगदीश, रामलाल, मोहनलाल, हेमाराम, अमृतलाल, भरतकुमार, सोहनलाल, प्रवीणकुमार, सुरेशकुमार, श्रवणकुमार, अधिवक्ता ललित माली सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। दुजाना ग्राम में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सम्मान समारोह रहा, बल्कि सामाजिक संगठन, एकता और सामूहिक चेतना को मजबूत करने वाली प्रेरणादायक पहल के रूप में भी देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...