⚡ ब्रेकिंग News

नयागांव कुमावतों का (बघेरा) में दशवी बार विशाल हरि बोल प्रभात फेरी एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का ऐतिहासिक आयोजन



रामप्रसाद कुमावत केकड़ी–अजमेर।

श्री गोपालजी महाराज की असीम कृपा एवं पितृता भागवत रसामृत के पावन सान्निध्य में ग्राम नयागांव कुमावतों का (बघेरा) में दशर्वी बार विशाल हरि बोल प्रभात फेरी एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न होगा। आयोजन के दौरान ग्राम सहित आसपास के समस्त क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

इस पावन आयोजन का शुभारंभ सोमवार, 19 जनवरी 2026 को प्रातः 7:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। कलश यात्रा के पश्चात प्रातः 11:15 बजे श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा व्यास के रूप में पं. सत्येन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज (वृन्दावन धाम) ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति मार्ग, मानव जीवन के उद्देश्य एवं सामाजिक समरसता पर आधारित प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी हुई है।

शुक्रवार, 23 जनवरी से रविवार, 25 जनवरी 2026 तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

रविवार, 25 जनवरी 2026 को विधिविधान से कथा समापन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसी दिन रात्रि 9:00 बजे भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति संगीत की गूंज से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिरस में डूब जाएगा।

कार्यक्रम का समापन सोमवार, 26 जनवरी 2026 को प्रातः 8:15 बजे से सायं 8:00 बजे तक विशाल प्रभात फेरी (रामधुनी) के साथ किया जाएगा।


आयोजन में प्रसिद्ध सिंगर कलाकार मुकेश महादेवा द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आनंद से सराबोर करेंगी। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं नवयुवक मंडल का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...