⚡ ब्रेकिंग News

26 जनवरी को लखासर में ओड समाज की जिला स्तरीय बैठक, समाज सुधार व संगठन विस्तार पर होंगे अहम फैसले

बाड़मेर में राष्ट्रीय ओड महासभा जिला इकाई बाड़मेर के तत्वावधान में ओड समाज की जिला स्तरीय बैठक 26 जनवरी को शाम 4 बजे लखासर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला अध्यक्ष बादरा राम ओड की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

जिला मीडिया प्रभारी स्वरूप ओड ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाज सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीतियों व नशाखोरी के उन्मूलन, सामाजिक एकजुटता एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने का आह्वान किया गया है। बैठक में समाज के प्रबुद्धजन अपने विचार रखेंगे और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

जिला इकाई की कार्यकारिणी टीम के सदस्य विभिन्न गांवों व ढाणियों में संपर्क कर समाज बंधुओं को बैठक में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकराराम ओड (धारवी) ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा तथा तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष बादरा राम ओड द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...