⚡ ब्रेकिंग News

क्षत्रिय खटीक समाज युवा विकास समिति में प्रेम सहाय बहवाल कोटा जिला अध्यक्ष मनोनीत

क्षत्रिय खटीक समाज युवा विकास समिति द्वारा आयोजित 'नव वर्ष मिलन समारोह' के पावन अवसर पर समाज के संगठन को मजबूती देने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समारोह के दौरान समिति के संभागीय अध्यक्ष संजय सामरिया ने समाज हित में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए प्रेम सहाय बहवाल को कोटा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यक्रम में मौजूद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवाओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

संजय सामरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि, "हमारा उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रेम सहाय बहवाल जैसे युवा के जुड़ने से संगठन को नई दिशा मिलेगी"। कार्यक्रम में समाज की एकता और आने वाले समय में किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

अंत में, सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज के उत्थान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। 

प्रेम सहाय अध्यक्ष मनोनीत


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...