केकड़ी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप, ठंड ने फिर दी दस्तक
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
राम प्रसाद कुमावत केकड़ी।
केकड़ी क्षेत्र में एक बार फिर शीतलहर के प्रभाव से कड़ाके की ठंड ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वातावरण में अंधेरा सा महसूस हुआ और दृश्यता बेहद कम रही।
तेज सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को एक बार फिर आग का सहारा लेना पड़ा। चाय की थड़ियों, बस स्टैंड, बाजारों और ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाते हुए लोग नजर आए।
घने कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं, ठंड बढ़ने से बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम में अचानक आई ठंडक से किसान वर्ग भी सतर्क नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार शीतलहर का असर आगामी दिनों तक बने रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
Post a Comment