⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी सदर थाना पुलिस की अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश चन्द माली केकड़ी राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है पुलिस अधीक्षक अजमेर  वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी  हर्षित शर्मा (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध रूप से बजरी भरकर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पारा क्षेत्र से डिटेन किया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षार्थ पुलिस थाना केकड़ी सदर में खड़ा करवाया गया है। उक्त कार्रवाई की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (जिला अजमेर) को दे दी गई है पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन पर सतत निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जब्त वाहन:सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर), अवैध बजरी सहित पुलिस टीम जगदीश प्रसाद – पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी शिवराज  सहायक उप निरीक्षक कैलाश  कांस्टेबल पदम कांस्टेबल  का सहयोग रहा



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...