⚡ ब्रेकिंग News

जो रक्त दे, वही जीवनदाता – जीवन ज्योति क्लब, पाली का विशाल रक्तदान शिविर 1 मार्च को

निःशुल्क नेत्र, बी.पी., शुगर व हीमोग्लोबिन जांच के साथ जनसेवा का अनूठा अभियान, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

पाली में प्रेणादयक संदेश जो अन्न दे वह अन्नदाता, जो धन दे वह धनदाता, जो विद्या दे वह विद्यादाता, पर जो रक्त दे वह जीवनदाता” – इसी महान संदेश को आत्मसात करते हुए जीवन ज्योति क्लब, पाली द्वारा 1 मार्च, रविवार को एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसेवा से जुड़ा प्रेरणादायक शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक नवनीत स्कूल, बजरंग वाड़ी, पाली में आयोजित होगा।
इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क नेत्र जांच, बी.पी. जांच, शुगर जांच तथा हीमोग्लोबिन (HB) जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
जीवन ज्योति क्लब के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। क्लब द्वारा लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और इसी कड़ी में यह शिविर मानव सेवा का एक बड़ा प्रयास है।
आयोजकों ने शहर व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं।
इस शिविर के आयोजन में गोविन्द भाटी, भरत चौहान, नरेश पंवार, अशोक बंजारा एवं कमलेश चौहान सहित क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
जीवन बचाने का संकल्प रक्तदान का महादान।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...