जिले के सोजत सिटी कस्बे में दिनदहाड़े हुई नाबालिग बालिका के अपहरण की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा अपहरण के मुख्य सूत्रधार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई।थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि सोजत सिटी से एक नाबालिग बालिका का कार सवार व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर और वृताधिकारी रतनाराम देवासी के सुपरविजन में सोजत सिटी और रोहट थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी व आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर शहर से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया और अपहरण के मुख्य आरोपी रौनक शर्मा (29) निवासी आरती नगर, तथा मुकेश बोराणा (27) निवासी श्रमिकपुरा, जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण में प्रयुक्त कार नंबर RJ19 CN 5483 भी जब्त कर ली गई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिनदहाड़े हुई इस वारदात का 12 घंटे में पर्दाफाश कर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।आमजन से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों या वांछित अपराधियों की सूचना बिना डरे 9251255006 व्हाट्सएप नंबर पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
.png)
Post a Comment