⚡ ब्रेकिंग News

खारवाल समाज शिष्टमंडल ने छात्रावास हेतु आरक्षित भूमि व समाज मंदिर का किया अवलोकन

कोटा जयपुर टोंक
खारवाल–खारोल समाज से जयपुर व टोंक अंचल से कोटा पधारे समाज के विशेष शिष्टमंडल ने स्थानीय पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर कोटा शहर में प्रस्तावित समाज छात्रावास निर्माण हेतु सरकार द्वारा आरक्षित भूमि का अवलोकन किया।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल एवं युवा संगठन जिला अध्यक्ष निर्मल खारोल ने शिष्टमंडल सदस्यों को छात्रावास परियोजना की रूपरेखा, तकनीकी ड्राइंग–डिजाइन तथा निकट भविष्य में निर्माण की योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बहुउद्देशीय परियोजना समाज के शैक्षणिक एवं सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शिष्टमंडल सदस्यों ने आरक्षित भूमि की लोकेशन देखकर संतोष व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक परियोजना को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।
इसके पश्चात शिष्टमंडल ने पाटन पोल स्थित भगवान श्री गिरधारी नाथ जी मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने कोटा संभाग समिति द्वारा विषम परिस्थितियों में कराए गए नवनिर्माण व विकास कार्यों की प्रशंसा की।
साथ ही मंदिर में भोग, पूजा, आरती, स्वच्छता एवं सुचारू प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर भगवान श्री गिरधारी नाथ जी के दर्शन किए।
इस समाज प्रतिनिधि दल में जयपुर से सुनील खारोल, रमेश खारोल, समंदर खारोल लामिया, रामस्वरूप खारोल पचेवर, शंकर खारोल डूंगरी लावा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस दौरान सभी सदस्यों ने समाज की शैक्षणिक उन्नति एवं धार्मिक–सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...