⚡ ब्रेकिंग News

शीर्षक : केकड़ी शहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कैलाश माली केकड़ी। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। दोनों वाहनों में अवैध रूप से बजरी भरकर बिना ई-रवन्ना एवं बिना रॉयल्टी के परिवहन किया जा रहा था।जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत वंदिता राणा, पुलिस अधीक्षक अजमेर के आदेशानुसार जिले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने टीम गठित कर क्षेत्र में गश्त की।दिनांक 24 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक किशन लाल मय जाप्ता ने दो सोनालिका डी.आई. 35 ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर) को अवैध बजरी से भरा पाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में सुरक्षित खड़ा करवाया। कार्रवाई की सूचना खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (जिला अजमेर) को भी दी गई है।कार्रवाई दल में शामिल रहे:बनवारी लाल (उप निरीक्षक), किशन लाल (सहायक उप निरीक्षक), नीरज सिंह (कांस्टेबल), पुखराज (कांस्टेबल) एवं भागचंद (कांस्टेबल)।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...