⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में दो प्रमुख नियुक्तियांनवाराम मीणा राष्ट्रीय सचिव, शंकरलाल पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त


तखतगढ़ संवाददाता सोहनसिंह रावणा,
तखतगढ़ में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण, भारत संगठन द्वारा महिला शोषण, भ्रष्टाचार एवं रिश्वत के विरुद्ध संचालित मुहिम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा के निर्देशानुसार नवाराम मीणा, पुत्र वागाराम मीणा, निवासी ग्राम बलाना, तहसील सुमेरपुर, जिला पाली, राजस्थान को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं शंकरलाल, पुत्र मोहनलाल, निवासी घोरा वास बालाना, जिला पाली को पाली जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि दोनों पदाधिकारियों की समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति, निष्ठा एवं समर्पण भावना को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है। संगठन ने अपेक्षा व्यक्त की है कि वे समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न एवं शोषण से संबंधित मामलों को प्रशासन के संज्ञान में लाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट समय समय पर राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पदाधिकारी राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी अथवा संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही संगठन हित में सराहनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र एवं पदोन्नति का प्रावधान भी रहेगा।
संगठन का प्रधान कार्यालय राजनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में स्थित है तथा दिल्ली कार्यालय गौतमपुरी, सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में संचालित है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी नियुक्तियां प्रधान कार्यालय से जारी होने पर ही मान्य होंगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों को शीघ्र अपनी कार्यकारिणी का गठन कर मुख्यालय को सूचित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।इन नियुक्तियों से पाली जिले सहित क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों एवं भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को नई गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...