राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारी में 23 छात्राओं को साइकिल वितरण
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
हेमराज कुमावत
सलारी। राज्य सरकार की छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारी में कक्षा 9 की 23 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामधन मीणा ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वे पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी। उप सरपंच कैलाश कुमावत ने बालिका शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने की बात कही।
कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य दशरथ वैष्णव, गोपी राम गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीणजन मौजूद रहे। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
Post a Comment