ध्वजारोहण का लाभार्थी
तखतगढ़ नगर के शीतला माता चौक स्थित शीतला माता मंदिर तखतगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में तृतीय ध्वजारोहण का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शीतला माता के जयकारों के साथ ढोल और थाली की गुंजायमान ध्वनि के बीच मंदिर शिखर पर ध्वजा अर्पित की।
ध्वजारोहण का सौभाग्य मांगीलाल पुत्र ताराराम प्रजापत परिवार को प्राप्त हुआ। परिवारजनों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। वातावरण भक्तिमय नारों और मंगलध्वनि से सराबोर रहा।
इस अवसर पर शीतला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष जेठमल टेलर, उपाध्यक्ष रुपाराम सुथार, रमेश सोनी, रामसिंह कामबांवत, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, पारस सिंह, वक्ताराम देवासी, राजाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। नगर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा।
.png)
Post a Comment