⚡ ब्रेकिंग News

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव कुमावतो का में कक्षा 8 का विदाई समारोह संपन्न



(राम प्रसाद कुमावत केकड़ी)

नयागांव कुमावतो का। विद्यालय परिसर में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच संपादक विजय सिंह भाटी एवं प्रधानाचार्य बिंटू कोली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में एसएमसी सदस्य बुद्धि प्रकाश कुमावत, संपत कुमावत सहित अभिभावक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धार्मिक गीतों और देशभक्ति धुनों पर मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर बार-बार गूंजता रहा।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।







Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...