⚡ ब्रेकिंग News

लक्ष्मी आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा-8के विद्यार्थियों को दी विदाई

 


गिरिराज सैनी देवलिया खुर्द

  11 नवंबर को लक्ष्मी आदर्श विद्या मंदिर देवलिया खुर्द विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के पूजन कर विदाई समारोह मनाया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि रामावतार मेघवंशी वार्ड पंच बघेरा,  रामेश्वर जाट जीएसएस कन्नौज के संचालक, भागचंद नायक सरपंच ग्राम पंचायत कन्नौज देवलिया खुर्द, रामकरण मारू, छीतर जांगिड़, कालूराम कुमावत नयागांव,शाला प्रधानाध्यापक पदमा प्रजापत, संचालक बद्री लाल प्रजापत, विद्यालय स्टाफ घीसालाल कुमावत, शिमला प्रजापत, मनीषा बैरवा, कविता राठौड़, धीरज झारोटिया, दौलत सिंह आदि शामिल रहे। सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले  शिक्षकों को स्मृति चिन्ह  भेंट की गई। सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इनाम स्वरूप ट्रॉफी दी  शाला प्रधानाध्यापक पदमा प्रजापत में सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों को 8वीं बोर्ड क्लास में पेपर को आराम से हल करने व सभी विद्यार्थियों  के अच्छे अंक प्राप्त होने की बधाई दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...