⚡ ब्रेकिंग News

गांव से वर्दी की शान तक: पादरली के रामसिंह भोमिया बने एएसआई, तखतगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

सांडेराव/तखतगढ़।
आहोर हल्के के छोटे से गांव पादरली से निकलकर अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचे रामसिंह भोमिया राजपूत ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में सांडेराव थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल रामसिंह भोमिया को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पदोन्नति के उपलक्ष्य में तखतगढ़ स्थित न्यू बस स्टैंड के बाहर केशाराम की चाय की होटल पर स्थानीय नागरिकों व शुभचिंतकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोहनसिंह रावणा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रामसिंह भोमिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सीमित संसाधनों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम से कोई भी व्यक्ति ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति सदैव निष्ठा और ईमानदारी बनाए रखी, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

रामसिंह भोमिया ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता माता-पिता, परिवारजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे  उनकी यह उपलब्धि न केवल पादरली गांव बल्कि पूरे आहोर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...