उल्लास कार्यक्रम के तहत नव भारत साक्षरता का संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
राम प्रसाद कुमावत
नयागांव कुमावतों का, बघेरा (केकड़ी/अजमेर)। ब्लॉक साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व, निरक्षरता उन्मूलन तथा आजीवन सीखने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्लॉक साक्षरता समन्वयक भंवर लाल जांगिड़ ने कहा कि पढ़ा-लिखा समाज ही विकास की मजबूत नींव रखता है। प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ उठा पाता है।
इस अवसर पर पोखर, ओमजी, महावीर, बजरंग सहित स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे माहौल भक्तिमय व प्रेरणादायक बन गया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए साक्षरता अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रिंकू, बाबूलाल, रामप्रसाद, बजरंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment