देवलिया खुर्द में हरि बोल प्रभात फेरी का हुआ समापन
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
गिरिराज सैनी
देवलिया खुर्द में गणेशजी व श्री श्री 1008 श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा से रामधुनी - हरिबोल प्रभात फेरी चतुर्थ का कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम दिनांक फाल्गुन बुदि 05, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026
कलश यात्रा प्रातः 9:00 बजे से शुरू हुई 101 कलशो की यात्रा बैंड बाजे के साथ शिव मंदिर से रवाना होकर तेजाजी मंदिर माता जी का चौक देवनारायण मंदिर बालाजी मंदिर पर समापन हुई व भजन सन्ध्या रात्रि 9.00 बजे सम्पूर्ण रात्रि गायक कलाकार कन्हैयालाल रावणा ठोस बोराड़ा व समस्त कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी हरिबोल प्रभात फेरी कार्यक्रम 7 फरवरी सुबह 10:00 बजे से रवाना होकर तेजाजी मंदिर माता जी का चौक देवनारायण मंदिर बालाजी मंदिर से होते हुए भोजशाला प्रांगण में समापन हुई हरि बोल प्रभात फेरी में अलग-अलग गांव से प्रभात फेरिया का संगम देवलिया खुर्द गांव में समस्त राम भक्तों ने हरि भजन कीर्तन का आनंद लिया स्नेहभोज एवं प्रसादी दोपहर 3 बजे से स्थान : राज. उच्च माध्य. विद्यालय समस्त रामधनी मंडलों का स्वागत सम्मान व भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
Post a Comment