⚡ ब्रेकिंग News

प्रदीप ओड बने हेमावास मंडल उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं सहित जन प्रतिनिधियों में खुशी की लहर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हेमावास मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश एवं पाली जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी की अनुमति से हेमावास मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल सीरवी द्वारा मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। घोषित कार्यकारिणी में ग्राम पंचायत सांपा इंद्रानगर निवासी युवा कार्यकर्ता प्रदीप ओड को हेमावास मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदीप ओड लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर जनसेवा और संगठन मजबूती के कार्यों में योगदान देते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल सीरवी ने बताया कि प्रदीप ओड की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रदीप ओड को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...