⚡ ब्रेकिंग News

भव्य श्री रघुनाथ जी मंदिर के प्रथम पाटोत्सव पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा शहर

पाली संवाददाता अभिषेक सोनी
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज संस्था द्वारा निर्मित भव्य श्री रघुनाथ जी मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के पावन अवसर पर नगर में अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री राम के स्वरूप श्री रघुनाथ जी की मंगल आरती के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सजे-धजे रथ में विराजित भगवान श्री रघुनाथ जी की मनोहारी झांकी श्रद्धा का केंद्र बनी रही। आकर्षक पुष्प सज्जा, ध्वज-पताकाओं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा ने भव्यता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जल सेवा एवं अल्पाहार वितरण की व्यवस्था भी की। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
महिलाएं पारंपरिक परिधान में मंगलगीत गाती हुई शोभायात्रा में शामिल हुईं, वहीं युवाओं ने अनुशासन व्यवस्था संभालते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में “जय श्री रघुनाथ जी” और “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर का प्रथम पाटोत्सव समाज की एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों का संदेश देना है शोभायात्रा के मंदिर प्रांगण में पुनः पहुंचने पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर आरती में भाग लिया। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया पुरा आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने इस पावन अवसर को ऐतिहासिक बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...