23 फरवरी को सक्षम संगठन के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री को ज्ञापन सौंपा।संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल जोशी ने बताया कि ज्ञापन में सभी राजकीय कार्यालयों में सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। इनमें रेलिंग युक्त रैंप, व्हीलचेयर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय आदि की व्यवस्था शामिल है। साथ ही जिला स्तर पर गठित निष्पादन समिति में दिव्यांगता क्षेत्र में कार्यरत सक्षम संगठन के कार्यकर्ताओं को शामिल करने की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन में आधार केंद्रों पर दिव्यांगजनों के नए आधार कार्ड और बायोमेट्रिक अपडेट से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने, सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा दिव्यांग पेंशन पात्रता हेतु न्यूनतम वार्षिक आय सीमा बढ़ाने की मांग की गई।इसके अलावा प्रत्येक जिला स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवासीय खेल स्टेडियम एवं अस्पताल के निर्माण की मांग भी उठाई गई।इस दौरान झालाराम देवासी, जालम सिंह, राजू देवासी, सुरेश जांगिड सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment