⚡ ब्रेकिंग News

घरेलू विवाद बना मौत का कारण पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी सलाखों के पीछे

जिले के सोजतरोड थाना क्षेत्र के ग्राम गुडागिरी में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति की जान ले ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 72 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।थानाधिकारी कमला ने बताया कि दिनांक 2 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम गुडागिरी में महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद मुंह व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया गया तथा मृतक बस्तीराम पुत्र भुराराम के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस द्वारा एफएसएल व एमओबी टीम की सहायता से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर थाना सोजतरोड में प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी के सुपरविजन में गठित टीम ने हर पहलू की गहनता से जांच की। मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मंजु बुनकर (27 वर्ष) को दिनांक 5 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस संवेदनशील मामले में सोजतरोड पुलिस टीम ने अनुकरणीय कार्य करते हुए अपराध पर त्वरित कार्रवाई की। टीम की सजगता व कर्तव्यनिष्ठा से अपराधी को जल्द न्याय के कटघरे तक पहुंचाया गया। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर संदेश है कि गुस्सा, असंयम और घरेलू कलह किस तरह विनाशकारी परिणाम ला सकते हैं। आपसी संवाद, धैर्य और समझदारी ही ऐसे विवादों का सही समाधान है। पाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों की सूचना बिना भय दिए गए व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...