⚡ ब्रेकिंग News

ओडो का खेड़ा में पुलिस चौकी की मांग को लेकर ओड समाज ने सौंपा ज्ञापन, हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा की उठी मांग

भीलवाड़ा में ओडो का खेड़ा में हाल ही में हुई हत्या की गंभीर घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर ओड समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार, 15 मार्च 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ओडो का खेड़ा क्षेत्र में शीघ्र पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई। ओड महासभा राजस्थान के भीलवाड़ा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू ओड,ओड महासभा संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड तथा प्रदेशाध्यक्ष धर्माराम ओड के नेतृत्व में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए समाज के जागरूक बंधुओं ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू ओड ने बताया कि 4 मार्च को ओडो का खेड़ा (भीलवाड़ा) में पंचर दुकान को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण परिवार के ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ बदमाशों ने महेंद्र पुत्र चंपालाल ओड के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र ने तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष किया, लेकिन अंततः उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड ने बताया कि इस दुखद घटना को देखते हुए राजस्थान के विभिन्न जिलों से ओड समाज के लोग एकत्रित हुए और स्वर्गीय महेंद्र ओड को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा आयोजित की। शोक सभा में सर्वसम्मति से घटना में शामिल आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ओडो का खेड़ा में शीघ्र पुलिस चौकी स्थापित की जानी आवश्यक है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस गंभीर मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। व पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...