न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश चन्द वोअजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए कांस्टेबलों को बैच लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।यह पदोन्नति वर्ष 2021-22 की चयन सूची के आधार पर हुई है। कांस्टेबलों ने राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, किशनगढ़ द्वारा आयोजित पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पीसीसी) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था। यह पाठ्यक्रम 13 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक चला था।पदोन्नत होने वालों में केदार मीणा, रंगलाल मीणा, रामराज सांवरिया और राजकिरण सहित अन्य कांस्टेबल शामिल हैं। इन्हें वरीयता और रोस्टर के आधार पर हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नत किया गया है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबलों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य संदेश आमजन में सुरक्षा, विश्वास और कानून का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों में भय पैदा करने और आमजन में विश्वास जगाने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के पालन और महिला सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस का ध्येय आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाना, अपराधों को कम करना और समाज में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने का भी निर्देश दिया
अजमेर में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बने कई जवान, पुलिस अधीक्षक ने लगाए बैच
न्यू राजस्थान धरा न्यूज
0
.png)


Post a Comment