बघेरा/केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने सभी बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं तथा इसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करें। साथ ही प्रत्येक बूथ पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की मजबूती का संदेश दें।मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए स्थापना दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है।
भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान
न्यू राजस्थान धरा न्यूज
0
.png)
Post a Comment