पाली के रामेश्वर रेजिडेंसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश का बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जाडन के सुरेंद्र सिंह रावणा ने तुरंत हरि सिंह गौ रक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीव जंतु फाउंडेशन की रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर घायल बछड़े का रेस्क्यू किया और उसे उपचार के लिए नवकार गौशाला जाडन पहुंचाया। गौरतलब है कि गौ सेवा समिति जाडन और जीव जंतु फाउंडेशन की टीम इससे पहले भी कई बार घायल गौवंश का रेस्क्यू कर उनकी जान बचा चुकी है। इस सेवा कार्य के दौरान जाडन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावणा, जीव जंतु फाउंडेशन रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष गोवर्धनकिर तथा नरेंद्र सिंह पाली सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।इसी बीच जानकारी मिली कि पूर्व में भी गोचर भूमि में रहने वाले नंदी महाराज पिछले कई दिनों से बीमार थे। सूचना मिलते ही गौ सेवा समिति जाडन के गौ सेवक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नंदी महाराज का निधन हो चुका था। इसके बाद गौ सेवा समिति की टीम ने श्रद्धा और सम्मान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से माला, गुलाल अर्पित कर गोचर भूमि में नंदी महाराज को समाधि दी। इस दौरान क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला और गौ सेवकों ने गौ सेवा के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। इसी कड़ी में गौ सेवा समिति जाडन के सदस्यों ने बताया कि इससे पूर्व भी समिति की टीम द्वारा करीब चार बार मृत गौवंश को गोचर भूमि में हिंदू रीति-रिवाज के साथ भूमि दाह संस्कार देकर सम्मानजनक विदाई दी जा चुकी है। इस अवसर पर गौ सेवा समिति जाडन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावणा, दिनेश बावरी, जगदीश प्रजापत, पारसमल, राजाराम, दीपक सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बछड़े को मिला जीवनदान, गौ सेवकों ने दिखाया सेवा भाव
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली
0
.png)
Post a Comment