⚡ ब्रेकिंग News

रानी में कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, पिता से मारपीट का CCTV वीडियो वायरल

घटना से इलाके में आक्रोश, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

रानी स्टेशन  संवाददाता भरत जीनगर 
रानी उपखंड क्षेत्र में एक शर्मनाक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानी निवासी चंपालाल मालवीय ने अपने पुत्र प्रदीप मालवीय के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक वर्ष से पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले बैठा।

घटना 7 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप मालवीय ने अपने पिता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद पत्नी और बेटी ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मारपीट हो चुकी थी।

पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे बाद में किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया है।

इधर, पीड़ित चंपालाल मालवीय ने रानी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप मालवीय स्वयं को भाजपा ओबीसी मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी बताता है, हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना एक बार फिर पारिवारिक संबंधों में बढ़ती खटास और सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...