⚡ ब्रेकिंग News

“खून की हर बूंद बनेगी जीवन: 9 मई को डॉ.मनीष गौतम के जन्मदिन पर भव्य रक्तदान शिविर”

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज भाग्येश गौतम 

कोटा। सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए डॉ. मनीष गौतम (सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट) के जन्मदिन के अवसर पर 9 मई 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्री कल्याण हॉस्पिटल, श्रीनाथपुरम, कोटा में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।



मानवता की मिसाल: वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनीष गौतम  

जीवन बचाने का संकल्प

आयोजकों ने बताया कि कैंसर मरीजों सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की निरंतर आवश्यकता रहती है। ऐसे में यह शिविर न सिर्फ एक जन्मदिन का उत्सव है, बल्कि सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का माध्यम बनेगा।

समाज के लिए प्रेरणा
डॉ. गौतम लंबे समय से चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में सेवा और मानवता का संदेश देने का कार्य करेगा।

आमजन से अपील
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की हैयह आयोजन न केवल एक डॉक्टर के जन्मदिन को खास बनाएगा, बल्कि मानवता की सेवा में एक नई मिसाल भी कायम करेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...