⚡ ब्रेकिंग News

भक्ति और संगठन का संगम: पाली में भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन से पूर्व भव्य भजन संध्या आयोजित

सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ आध्यात्मिक माहौल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और एकता का संदेश

पाली शहर संवाददाता दिव्यांशु चौहान भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पाली (राजस्थान) के उद्घाटन से पूर्व रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और संगठन का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन शहर के जोधपुर रोड स्थित लोड़िया तालाब के पास पांच मोखा पुलिया क्षेत्र में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुंदरकांड पाठ रहा, जिसके माध्यम से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया गया। भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए सामूहिक रूप से धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व चेयरमैन महेंद्र बोहरा, कांतिलाल ओझा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

भजन संध्या के माध्यम से न केवल धार्मिक भावनाओं को बल मिला, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और उत्साह भी देखने को मिला। यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक मूल्यों, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...