अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण
पाली। अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा जैसे अवसरों पर बाल विवाह की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाल अधिकारिता विभाग, जयपुर के निर्देश एवं जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी के आदेशों की पालना में बाल विवाह रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, पाली की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली द्वारा 24 अप्रैल 2026 को शहर के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह राठौड़, सुपरवाइजर विनय कुमार एवं केस वर्कर दर्शन सामरिया ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून एवं पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रहरी क्लब की भूमिका से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
.png)
Post a Comment